Breaking News

मुंबई: मॉल में बने अस्पताल में लगी आग, 73 कोरोना मरीज थे भर्ती, दो की मौत


मुंबई में भांडुप के ड्रीम मॉल के पहले फ्लोर पर देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में तीसरी मंजिल पर बना अस्पताल भी आ गया। अस्पताल में 76 मरीज भर्ती थी, जिनमें से 73 कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें से दो की हादसे में मौत हो गई। वहीं बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां पहुंचीं। मौके पर पहुंचे मुंबई के मेयर ने कहा कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मैंने पहली बार मॉल में एक अस्पताल देखा है, इस पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमितों सहित अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी। अस्पताल में 76 मरीज भर्ती थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39gk9fK

कोई टिप्पणी नहीं