Breaking News

कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए ये 6 राज्य हैं जिम्मेदार, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा


छह राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में रोजाना कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,476 मामले सामने आए हैं, जो अक्टूबर, 2020 के बाद से सबसे अधिक एकल-दिवसीय मामले हैं। गुरुवार को इन मामलों के सामने आने के बाद ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,17,87,534 हो गई है।पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए मामलों में छह राज्यों का 80.63 प्रतिशत हिस्सा है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले 31,855 (59.57 प्रतिशत) सामने आए। पंजाब में 2,613 नए मामले, जबकि केरल में 2,456 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को महाराष्ट्र और पंजाब में मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे और नासिक महाराष्ट्र में सबसे चिंताजनक जिले हैं, जबकि पंजाब के जालंधर, एसएएस नगर, लुधियाना, पटियाला और होशियारपुर में मामले बड़े पैमाने पर बढ़ रहे हैं। भारत में कुल सक्रिय मामले गुरुवार को 3.95 लाख (3,95,192) हैं, जोकि कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत हैं।देश के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का हिस्सा 74.32 प्रतिशत है। देश में कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में लगभग 251 मौतें हुई हैं। रोजाना होने वाली मौतों में छह राज्यों का हिस्सा 78.49 फीसदी है। महाराष्ट्र में इस दौरान सबसे ज्यादा 95 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lTeIZo

कोई टिप्पणी नहीं