Breaking News

देश में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में सामने आए 62 हजार से ज्यादा मामले


देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी से फैल रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान 62 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस के संक्रमण से 291 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 62,258 नये मामले दर्ज किये गये जो इस वर्ष में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को 58,886 नये मामले दर्ज किए गए। गुरुवार को 53,476, बुधवार को 47,262 , मंगलवार को यह संख्या 40,715, सोमवार को 46,951, रविवार को 43,846, शनिवार 40,953 और गत शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 291 तक पहुंच गयी जो गत दिवस 257 थी। इस महामारी के संक्रमण से 30,386 लोग ठीक हुए हैं। इस बीच देश में अब तक 5,81,09,773 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 62,258 नये मामले सामने आये हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 08 हजार 910 हो गयी है। इस दौरान 30,386 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,95,023 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,52,647 हो गये हैं। इसी अवधि में 291 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,61,240 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.85 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढकऱ 3.80 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.35 फीसदी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,771 की रफ्तार से बढऩे से इनकी संख्या बढकऱ 2,83,772 हो गयी है। राज्य में 17,019 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 23,00,036 पहुंच गयी है जबकि 112 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 53,907 हो गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39jovCU

कोई टिप्पणी नहीं