पश्चिम बंगाल में किसकी बनेगी सरकार, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव में बीजेपी से कोई चमत्कार की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी टीएमसी फिर से वापसी की तैयारी में जुटी है। इस बीच एबीपी न्यूज़-CNX के ओपिनियन पोल ममता बनर्जी इस बार भी सत्ता पर काबिज होती दिख रही हैं। सर्वे के मुताबिक ममता की पार्टी टीएमसी को इस चुनाव में 151 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 117 सीटें मिलती दिख रही हैं। बड़ी बात यह है कि साल 2016 के चुनावों में बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर जीत मिली थी, जबकि टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस और सीपीएम के गठबंधन को इस चुनाव में मात्र 24 सीटें ही मिलेंगी, जबकि अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।बता दें कि वर्तमान में यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ddMBBL
कोई टिप्पणी नहीं