Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट, इस राज्य का बारिश बिगाड़ेगी हाल


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम पर असर डालेगा। लिहाजा देश के कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 15 से -18 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के अलावा 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 17 और 18 फरवरी को विदर्भ और छत्‍तीसगढ़ में ओलावृष्टि भी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी से 18 फरवरी के बीच महाराष्‍ट्र के ज्यादातर हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। लिहाजा यहां के 15 जिलों में एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। IMD के मुताबिक विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्‍य महाराष्‍ट्र के हिस्‍सों में भी बारिश हो सकती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3poYwyX

कोई टिप्पणी नहीं