Breaking News

अब इस चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, जारी कर दी प्रत्याशियों की सूची


राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना शुरु कर दिया है। असम से बिस्वजीत दैमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि गुजरात और असम में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि गुजरात और असम में तीन सीटों पर राज्यसभा का उपचुनाव एक मार्च को होगा। इसमें एक सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के कारण खाली हुई है।बोडो फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी के पिछले साल नवंबर में ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद असम में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला था। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 11 फरवरी को जारी की जाएगी और मतदान 1 मार्च को होगा। इसके लिए मतगणना 1 मार्च को शाम में होगी। नियमों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना चुनाव वाले दिन ही होती है।वहीं भाजपा ने इसके साथ ही तेलंगाना उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना राज्य विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से एन रामचंदर राव और गुजुला प्रेमेंद्र रेड्डी का नाम रखा गया है। वहीं गुजरात में राज्यसभा की 2 सीटें अहमद पटेल(कांग्रेस) और अभय भारद्वाज (BJP) के निधन के बाद रिक्त हुईं। कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का पिछले साल 25 नवंबर को निधन हो गया था, जबकि अभय भारद्वाज का निधन एक दिसंबर को हुआ था। पटेल और भारद्वाज का राज्यसभा का कार्यकाल क्रमश: अगस्त 2023 और जून 2026 में खत्म होने वाला था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3baPPTI

कोई टिप्पणी नहीं