Breaking News

सोने और चांदी की कीमतों ने फिर दिया झटका, आज हो चुका है इतना महंगा, यहां जानें कीमत


सोने चांदी की कीमतों में आज तेजी का रुख है। सोना करीब 118 रुपये की मामूली तेजी के साथ 47,436 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। इससे पिछले सत्र में सोना 47,318 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सोने में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला और सोना अपने दायरे में ही चढ़ता-उतरता रहा। वहीं दूसरी ओर चांदी 183 रुपये की तेजी के साथ 69,117 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली है, जो पिछले सत्र में 69,300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।बता दें कि वैश्विक बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 661 रुपए की गिरावट के साथ 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। पिछले दिन सोना 47,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 347 रुपये की गिरावट के साथ 67,894 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ, जिसका पिछला बंद भाव 68,241 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। बाजार जानकारों का कहना है कि डॉलर सूचकांक में सुधार के कारण सोने में कमजोरी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aluLLp

कोई टिप्पणी नहीं