Breaking News

आरोप प्रत्यारोप जंगः अमित शाह का कांग्रेस पर आरोप, कहा- केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने की ‘‘तुच्छ राजनीति


पुदुच्चेरी केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिससे सियासी पारा चढ़ रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पुदुचेरी में रैलियां कर रहे हैं। रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला किया है। एक के बाद एक आरोप शाह ने कांग्रेस पर लगाए हैं। पुदुचेरी के कराइकल जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पुदुच्चेरी में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ‘‘तुच्छ राजनीति की है।अमित शाह ने कराइकल जिले में दावा किया है कि युवा एनडीए को वोट करेंगे तो उनकी सरकार केंद्र शासित प्रदेश में बेरोजगारी दर 40 फीसदी से नीचे कर देगी। पुदुचेरी में अगली सरकार एनडीए की होगी। अमित शाह ने तंज कसते हुए कांग्रेस पर हमला किया कि सिर्फ पुदुच्चेरी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में योग्यता की कोई जगह नहीं है। शाह ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने पूछा था कि मत्स्य विभाग क्यों नहीं है। मैं लोगों से जानना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा नेता चाहते हैं जो यह भी नहीं जानता हो कि मत्स्य विभाग 2019 से अस्तित्व में है। राहुल भैया..उस वक्त आप ‘छुट्टी पर थे लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार ने 2019 में ही इस मंत्रालय का गठन कर दिया था। जानकारी दे दें कि पुदुच्चेरी केंद्र शासित प्रदेश की सभी 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान होने हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sEeuHJ

कोई टिप्पणी नहीं