Breaking News

रिहाना की शेयर की टॉपलेस तस्वीर, भगवान गणेश का पेंडेट देख भड़के यूजर्स


अमरीकी पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, जिसकी वजह से वो काफी खबरों में रहीं। अब रिहाना अपनी टॉपलेस तस्वीर को लेकर टाइमटाइट में हैैं। दरअसल उन्होंने टॉपलेस बॉडी पर भगवान गणेश का पेंडेंट लगा नेकलेस पहना है, जिसपर ट्विटर यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं। रिहाना ने पिंक नाइट शॉर्ट्स पहना हुआ है। उन्होंने डायमंड का ब्रेसलेट, नेकपीस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहना हुआ है। ट्विटर यूजर्स ने उनके नेकलैस में लगे गणपति पेंडेंट को भी नोटिस किया। गणपति पेंडेंट में डायमंड भी जड़ा हुआ है। टॉपलेस बॉडी पर गणेश पेंडेंट देखकर हिंदू धर्म में विश्वास करने वाले लोग उनपर रिहाना की आलोचना कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा,रिहाना, एक नास्तिक की तरह मेरे धर्म का इस्तेमाल करना बंद करो। चैन में लटके गणेश जी को तुरंत हटाओ। (गणेश हम हिंदुओं के लिए पवित्र और शुद्ध है)।वहीं रिहाना की तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मैंने देखा नहीं है पर भारत में सनातन धर्म बहुत ही सहिष्णु है। बहुत ही धैर्यवान है, जिसका नाजायज फायदा फिल्म बनाने वाले, एडवर्टाइजमेंट करने वाले, टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले जिनको जो मन होता है वो हमारी देवी देवताओं को लेकर कटाक्ष कर जाते हैं, लेकिन कभी कोई दूसरे धर्म का कोई स्केच कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है। ये हमारे धैर्य की परीक्षा है हमारे यहां धैर्य भी है अति सर्वत्र वर्जित। अब परीक्षा धैर्य की नहीं लेना चाहिए क्योंकि अति सर्वत्र वर्जित होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dcIyWm

कोई टिप्पणी नहीं