Breaking News

बिहारः बदमाशों ने पुलिस अधिकारी को सरेआम गोली मार उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला


बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली में एक सहायक निरीक्षक (एसआई) की मौत हो गई जबकि एक चौकीदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है।सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि मेजरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस कुंवारी गांव में एक बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में एसआई दिनेश राम शहीद हो गए, जबकि गोली लगने से एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस शराब तस्करों को गिरफ्तार करने कुंवारी गांव पहुंची थी और तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी। एसपी ने हालांकि इसे शराब तस्करी से जुड़ी घटना से स्पष्ट इनकार किया है। इधर, इस घटना में एक बदमाश के भी मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uvMurA

कोई टिप्पणी नहीं