किसान आंदोलनः राज्यसभा में संग्राम, आप पार्टी के तीन सांसद सस्पेंड

किसानों के मुद्दे को लेकर आज एक बार फिर से राज्यसभा में संग्राम देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने किसान मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आप सांसद संजय सिंह सहित तीन आप सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी की, जिसके बाद सभापति वेंकैया नायडू ने सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को मार्शल बुलाकर सदन से बाहर भेज दिया। तीनों सांसदों को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित किया गया। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सभापति वेंकैया नायडू आप पार्टी के तीन सांसदों को सदन से बाहर जाने नोटिस दिया।राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि जब मुद्दे पर चर्चा का समय है तो यह नारेबाजी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही नहीं चलेगी। इससे पहले कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने किसान आंदोलन के मुद्दे को लेकर स्थगन की कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस पेश किया। बसपा, सीपीआई, टीएमसी, डीएमके, सीपीआई-एम ने भी स्थगन प्रस्ताव रखा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oL3q9f
कोई टिप्पणी नहीं