गर्लफ्रेंड को महंगा पड़ा बॉयफ्रेंड को घर की चाबी देना, दे दिया 13 लाख रुपए का झटका, जानिए कैसे

कहते हैं प्यार अंधा होता है और एक गर्लफ्रेंड का अपने बॉयफ्रेंड के प्रति यही प्यार उसे महंगा पड़ गया। गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी दे रखी थी, लेकिन लालची बॉयफ्रेंड उसके फ्लैट से 13 लाख रुपये तक का सामान चोरी करके ले गया। जानकारी के अनुसार जब ये घटना घटी तो लड़की घर पर नहीं थी। वो परिवार वालों के साथ एक ट्रिप पर गई हुई थी। उसने अपने घर की डुप्लीकेट चाबी अपने बॉयफ्रेंड को दे दी थी। लड़की बॉयफ्रेंड के साथ समय बिताना चाहती थी, लेकिन उसके पिता उसे घर अकेले छोड़ने को राजी नहीं हुए। इसी कारण उसे भी उनके साथ जाना पड़ा। जब वो 27 जनवरी को वापस आए तो सब हैरान थे। लड़की के परिवारवालों का कथिततौर पर ये कहना है कि लड़का उनके घर से 13 लाख रुपये तक का कीमती सामान चुराकर ले गया है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।पुलिस के अनुसार घर में आने के लिए किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई है। यानी घर में वो ही आया होगा, जिसके पास चाबी होगी। बाद में लड़की ने ही पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड के पास घर की चाबी थी। पुलिस ने फिर लड़के को बुलाया, पूछताछ की गई। तो लड़के ने जुर्म कबूल लिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39JXIjQ
कोई टिप्पणी नहीं