Breaking News

इंडियन नेवी के जुड़कर करें देश की सेवा, जल्द शुरु होगी बंपर भर्ती, 10वीं पास भी करें आवेदन


भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के तहत ईस्टर्न नेवल कमांड, वेस्टर्न नेवल कमांड और सदर्न नेवल कमांड में 1159 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी सुबह 10 बजे से शुरु होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 07 मार्च 2021 शाम 5 बजे तक है। यहां ईस्टर्न नेवल कमांड के 710, वेस्टर्न नेवल कमांड के 324, सदर्न नेवल कमांड के 125 पदों पर भर्ती होगी। इस वैकेंसी के तहत चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 1 के आधार पर वेतन मिलेगा। यानी चयन हो जाने के बाद उम्मीदवारों को 18000 रुपये से लेकर 56900 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्राप्त होगा।ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या सेकेंड्री यानि 10वीं की परीक्षा पास किया होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त किया होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदन शुल्कसामान्य/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 205 रुपयेSC/ST/PWD/Ex-S और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।ट्रेड्समैन मेट (Indian Navy Tradesman Mate) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pxEhiV

कोई टिप्पणी नहीं