सात सीटर वर्जन समेत MG Hector 2021 की लॉन्चिंग, कर दिया है बड़ा बदलाव
नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया ने गुरुवार को भारतीय कार बाजार में हेक्टर 2021 और हेक्टर प्लस के सात सीटों वाले वर्जन को लॉन्च किया। जहां कंपनी पहले ही अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल ZS और प्रीमियम एसयूवी Gloster को लॉन्च कर चुकी है, भारत के लिए कंपनी का पहली कार हेक्टर इसका मुख्य आधार बनी हुई है और उम्मीदों का भारी भार वहन कर रही है।
कार चालकों के लिए काम की वो 7 बातें, जिन्हें हमेशा करेंगे फॉलो तो हर सफर रहेगा सुहाना
हेक्टर को भारत में पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था। हेक्टर 2021 ने अपने पहले मॉडल की ताकत को और बढ़ाने के लिहाज से एक नया थर्मोप्रेस्ड फ्रंट ग्रिल, एक ग्रे-रंग की फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और दोनों टेल लाइट को जोड़ती हुई एक नॉन-रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप दी है।
जहां पिछली हेक्टर की विशालकाय बॉडी में 17 इंच के अलॉय व्हील्स अपेक्षाकृत छोटे नजर आते थे, एमजी ने हेक्टर 2021 में इसे हटा दिया है और 18 इंच के पहिए लगाए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s1vwzS
कोई टिप्पणी नहीं