Breaking News

CM नीतीश का अखिलेश पर तंज, कहा- कोई भी कुछ बोलकर अखबार में खबर छपवाने की कोशिश करता है


कोरोना वैक्सीन पर सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव के वैक्सीन नहीं लगवाने के बयान पर खिंचाई की। उन्होंने कहा ‘कोई भी कुछ बोलकर अखबार में खबर छपवाने की कोशिश करता है। सीएम नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव के ‘भाजपा वाला टीका’ वाले बयान पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ‘बोलने से खबर छपती है, इसलिए कुछ लोग कुछ भी बोलते रहते हैं। कौन क्या बोलता है? मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं है। सीएम ने बताया ‘राज्य के लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकार तमाम कदम उठा रही है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि ‘पहले भाजपा नेताओं को कोरोना वैक्सीन की खुराक लेनी चाहिए। बाद में अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया था कि ‘उन्होंने वैक्सीन बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है। हमने सिर्फ भाजपा पर सवाल उठाया है। भाजपा ने जिस तरह के फैसले लिए हैं, उससे उन पर देश की जनता का भरोसा उठ गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38gM8vO

कोई टिप्पणी नहीं