Breaking News

29 दिन बाद आम आदमी को लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल


देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 29 दिन तक शांति रहने के बाद बुधवार को बढ़त की गयी है।राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल प्रति लीटर 26 पैसे बढ़ कर 83.97 रुपये पर चला गया तो डीजल 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।इंडियन ऑयल के मुताबिक देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त की गयी है। मुंबई में पेट्रोल 90.60 रुपये लीटर और डीजल 80.78 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 85.44 रुपये और डीजल 77.70 रुपये लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल 86.75 रुपये और डीजल 79.46 रुपये लीटर है।इसी तरह नोएडा में पेट्रोल 83.88 रुपये लीटर और डीजल रुपये 74.55 लीटर तथा लखनऊ में पेट्रोल 83.80 रुपये और डीजल 74.47 रुपये लीटर है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल के दिनों में कच्चे तेल में मजबूत का रुख देखा गया है। लंदन के ब्रेंट क्रूड का रेट 53.89 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया है, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड का रेट भी 50 डॉलर से ऊपर है। गौरतलब है कि पिछले साल दूसरी छमाही में पेट्रोल के दाम खूब बढ़े थे। उस समय अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में बढ़त का सिलसिला शुरू हुआ तो इसमें एक सितंबर तक तेजी जारी रही। इसके बाद कई बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी या बढ़त होती रही, लेकिन गत 8 दिसंबर से ही इसमें शांति ही थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XgLNTi

कोई टिप्पणी नहीं