ऑस्ट्रेलिया के शतकवीर स्मिथ को रविंद जडेजा ने किया इस तरह रन आऊट, वायरल हो रहा है ये वीडियो

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा अपनी घातक गेंदजाबाजी के कारण मैदान और ट्वीटर पर छाए रहे। जडेजा ने 18 ओवरों में 62 रन देकर चार विकेट लिए और एक रॉकेट थ्रो पर स्टीव स्मिथ को रन आउट किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रविंद्र जडेजा ने मैच में भले ही चार विकेट चटकाए हों, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रॉकेट थ्रो की हो रही है, जिस थ्रो पर उन्होंने 131 रन पर खेल रहे स्टीव स्मिथ को चलता किया।
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने लेग साइड पर हल्के हाथों से खेला और दो रन के लिए भाग गए, लेकिन बाउंड्री लाइन से जडेजा चीते की रफ्तार से भागते हुए आए और डायरेक्ट थ्रो विकेट पर मार दी। इस रन आउट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की जा रही है। बता दें कि भारत ने आज ऑस्ट्रेलिया को 338 रन पर आउट करने के बाद अपनी पहली पारी में शुक्रवार को दो विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 9 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर नाबाद लौटे, इस तरह मेजबान कंगारू भारत से 242 रन आगे है।पहले दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। आज दूसरे दिन स्टीव स्मिथ 27वां टेस्ट शतक (131 रन) जमाया, लेकिन ऑस्ट्रलियाई टीम 338 रनों पर सिमट गई। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 242 रन आगे है। चेतेश्वर पुजारा नौ और कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं। भारत के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 50 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। हालांकि सुबह के सत्र में दो बार बारिश खलल भी डाला।Cheete ki chaal, baaz ki nazar aur @imjadeja ke throw par sandeh nahi karte ? #AUSvIND #Jadeja pic.twitter.com/a7ejKmuAfN
— Jadav Jashavantsinh (@jpjadav25) January 8, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35n5Wvr
कोई टिप्पणी नहीं