Breaking News

प्रदर्शनकारी किसानों के लिए आज सबसे अहम दिन, विज्ञान भवन में मोदी सरकार कर रही है ऐसा काम


केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच शुक्रवार को विज्ञान भवन में आठवें राउंड की वार्ता शुरू हो गई। इस मीटिंग में हर बार की तरह केंद्र सरकार के तीन मंत्री और 40 किसान नेता हिस्सा ले रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि आज की बैठक से कोई न कोई नतीजा जरूर निकलेगा।विज्ञान भवन में ढाई बजे से बैठक शुरू होने से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान तीनों मंत्रियों के बीच आज की बैठक को लेकर रणनीति बनी। अमित शाह से मिलकर बाहर निकले कृषि मंत्री तोमर ने मीडिया से बातचीत के दौरान आज की बैठक से सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद जताई। आज शुरू हुई आठवें राउंड की बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होनी है। पहला मुद्दा तीनों कृषि कानूनों की वापसी और दूसरा मुद्दा एमएसपी की गारंटी का है।4 जनवरी को हुई पिछली बैठक में सिर्फ तीनों कृषि कानून के मुद्दे पर ही दोनों पक्षों में बातचीत हो पाई थी, एमएसपी के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। ऐसे में किसान नेताओं का कहना है कि आज की बैठक में एमएसपी की कानूनी गारंटी पर भी खास तौर से चर्चा करेंगे। बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पहले ही कह चुके हैं कि कृषि कनूनों की वापसी नहीं होगी। हलांकि केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कानूनों की वापसी की जगह जरूरी संशोधन करने को वह तैयार है। लेकिन किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि वे संशोधन नहीं बल्कि कानूनों की वापसी चाहते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lgcaqf

कोई टिप्पणी नहीं