Breaking News

मस्ती के लिए पहना था ‘भेड़िए’ का मास्क, लेकिन जेल पहुंच गया, जानिए पूरा मामला


नए साल पर पाकिस्तान में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पेशावर में नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को जश्न मना रहे लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब उन्होंने भेड़िए की शक्ल के एक शख्स को बाजार में घूमते देखा। उसके डरावने मुखौटे को देखकर लोग डर गए। वहीं कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी पुलिस हरकत में आई।स्थानीय पुलिस ने वुल्फ (भेड़िए) मास्क लगाए आरोपी व्यक्ति को लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार वुल्फमास्क लगाकर लोगों को डराने वाला आरोपी पेशावर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान पेशावर के मोती मोहल्ले के निवासी असद खान के रूप में की है। असद कथित तौर पर अपनी मोटरसाइकिल चलाते समय मास्क लगाकर ऐसी आवाजें निकाल रहा था, जिससे लोग डर रहे थे।वहीं अब आरोपी पुलिस को सफाई दे रहा है। उसका कहना है कि उसका लोगों को डराने का कोई इरादा नहीं था और उसने सरकार के कोरोना वायरस स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपी) के अनुरूप ही मुखौटा पहना था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KJY7sR

कोई टिप्पणी नहीं