कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, लगाया ऐसा आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार देश आज एक दोराहे पर खड़ा है। एक ओर देश का अन्नदाता पिछले 44 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी जायज मांगों के समर्थन में डटा हुआ है, वहीं देश की निरंकुश, संवेदनहीन और निष्ठुर भाजपा सरकार गरीब किसान व मध्यम वर्ग की कमर तोडऩे में जुटी है।सोनिया ने बयान में कहा कि कोरोना की चौतरफा मार से ध्वस्त अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार अपना खजाना भरने के लिए आपदा को अवसर बनाने में लगी है। आज कच्चे तेल की कीमत 50.96 डॉलर प्रति बैरल है यानी मात्र 23.43 रुपए प्रति लीटर। इसके बावजूद डीजल 74.38 रुपए और पेट्रोल 84.20 रुपए प्रति लीटर में बेचा जा रहा है। ये पिछले 73 साल में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद सरकार ने आम उपभोक्ता को इसका लाभ देने की बजाय एक्साइज ड्यूटी में बेतहाशा बढ़ोतरी कर मुनाफा वसूली के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साढ़े छह सालों में मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा लगभग 19 लाख करोड़ रुपए आम जनता की जेब से वसूलें हैं। यही नहीं गैस सिलेंडर के दामों में भी भाजपा सरकार ने बेतहाशा कीमतें बढ़ा हर घर का बजट बिगड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की दरें यूपीए शासन के समान कर त्रस्त जनता को तत्काल राहत दी जाए। जबकि तीनों खेती कानूनों को भी तत्काल रद्द करना चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LxJ70U
कोई टिप्पणी नहीं