कोरोना से अमरीका का हुआ सबसे बुरा हाल, अब तक इतने लोगों की हो चुकी है मौत

अमेरिका में कोविड-19 से होने वाली की मौतों की संख्या 360,000 के आंकड़े को पार कर गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों से मिली। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में देश में कोविड मौतों का कुल आंकड़ा 360,999 हो गया है, जबकि कोविड -19 मामले 21,292,109 पर पहुंच गया है।दुनिया में सबसे अधिक मामले और मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश बना हुआ है। देश का कुल वैश्विक मामलों में 24 प्रतिशत से अधिक और मौतों में 19 प्रतिशत से अधिक योगदान है। न्यूयॉर्क राज्य में 38,912 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है, जो राज्य स्तर पर सबसे ज्यादा है।सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 29,115 मौतों के साथ टेक्सास दूसरे स्थान पर है, इसके बाद कैलिफोर्निया (27,620) और फ्लोरिडा (22,317) हैं।वहीं 11,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले राज्यों में न्यू जर्सी, इलिनोइस, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, मैसाचुसेट्स और जॉर्जिया भी शामिल हैं। सीएसएसई चार्ट में बताया गया है कि मंगलवार को 3,775 लोगों ने दम तोड़ दिया। वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन द्वारा एक अपडेटेड मॉडल पूवार्नुमान ने वर्तमान प्रोजेक्शन परि²श्य के आधार पर 1 अप्रैल 2021 तक अमेरिका में कुल 567,195 कोविड-19 मौतों का अनुमान लगाया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39bgTBj
कोई टिप्पणी नहीं