Breaking News

एयरपोर्ट अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती, इतने पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका


एयरपोर्ट अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एक्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती कुल 368 पदों पर निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उक्त पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं।पदों का विवरणमैनेजर फायर सर्विस- 11 पोस्टमैनेजर टेक्निकल- 02 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव- 264 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव- 83 पोस्टमैनेजर: मान्यता प्राप्त संस्थान से फायर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग,ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग सहित संबंधित फील्ड में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। वहीं मैनेजर फायर सर्विस की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित फील्ड में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मैनेजर टेक्निकल की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटोमोबाइल में बीटेक और बीई की डिग्री होनी चाहिए।जूनियर एग्जीक्यूटिव : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rVmvrY

कोई टिप्पणी नहीं