Breaking News

सरकार के खुफिया विभाग में करना चाहते हैं नौकरी तो आपके लिए सुनहरा मौका, मिलेगी इतनी सैलेरी


इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्तियां निकली हैं। आईबी ने 2000 सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी के लिए आवेदन मंगवाए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आखिरी तारीख 9 जनवरी 2021 तय की गई है।बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाती (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 साल और ओबीसी वर्ग (OBC) के लिए उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। सैलरी पे मैट्रिक्स में लेवल 7 (₹ 44,900-1,42,400) के साथ केंद्रीय सरकार द्वारा स्वीकार्य भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।क्या है चयन प्रक्रियाटियर- I: ऑनलाइन परीक्षा (100 अंक)टियर- II: वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा (50 अंक)टियर- III: साक्षात्कार (100 अंक)बता दें कि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क 100 रुपये देना होगा और भर्ती प्रक्रिया शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। एससी (SC), एसटी (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार केवल MHA ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल www.mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि 09/01/2021 को 23:59 बजे तक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hCJFio

कोई टिप्पणी नहीं