खुशखबरीः सोने और चांदी के भावों में जोरदार गिरावट, इतनी रह गई है कीमत
सोने और चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4 प्रतिशत से अधिक लुढ़का है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गिरावट के बाद एमसीएक्स पर चांदी के भाव 6000 रुपए से अधिक लुढ़क गए और एमसीएक्स पर सोने के भाव में 2000 रुपए से अधिक की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना 2086 रुपए की गिरावट के साथ 48,818 रुपए पर बंद हुआ और चांदी में 6112 रुपए की गिरावट देखी गई और इसके साथ चांदी 63,850 पर बंद हुई।वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना 78 डॉलर प्रति औंस लुढक़ कर 1835 डॉलर प्रति औंस पर जाकर बंद हुआ। चांदी में भी 2.62 डॉलर प्रति औंस की बड़ी गिरावट देखी गई और चांदी में 9.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुक्रवार को चांदी 24.64 डॉलर प्रति औंस पर जाकर बंद हुई। सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमरीका में बॉन्ड यील्ड में अच्छे रिटर्न की संभावना को माना जा रहा है। अमरीकी में सीनेट पर भी डेमोके्रटिक पार्टी के कंट्रोल की वजह से अब बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों में भी अमरीका में बढ़ोतरी की संभावना बताई जा रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3buY66K
कोई टिप्पणी नहीं