Breaking News

तेजप्रताप यादव की इस नेता को खुली चेतावनी, कहाः अपने बुढ़ापे का रखें ख्याल वरना खोल दूंगा पोल


पटना लौटे राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हनीमून वाले बयान पर सवाल को टाल दिया था, लेकिन उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। तेजप्रताप ने मांझी को अपने बुढ़ापे का ख्‍याल रखने और संभल जाने की चेतावनी दी है।गौरतलब है कि जीतनराम मांझी ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए तंज कसा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने चले जाते हैं। लालू-राबड़ी के बेटे और तेजस्‍वी के बड़े भाई राजद नेता तेजप्रताप ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मांझी जी मेरे बगल वाले घर में रहते हैं। कमरे में क्या-क्या करते हैं। हम भी पोल खोल देंगे। उन्‍होंने कहा कि मांझी जी को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए। उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। यदि मांझी जी बाहर जाएंगे तो हनीमून मनाने जाएंगे।पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दो दिन पहले यह विवादित बयान दिया था। यह बात उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। कांफ्रेंस में उनसे राजद नेता तेजस्‍वी यादव के प्रदेश से गायब रहने को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्‍होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव तकरीबन एक महीने तक बिहार से गायब रहे थे। बिहार में जब भी कोई गंभीर समस्या आती है चाहे वह बाढ़ हो, चमकी बुखार हो या फिर किसान आंदोलन का मुद्दा हो, तेजस्वी हमेशा ऐसे मौकों पर बिहार से गायब रहते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sa2vlt

कोई टिप्पणी नहीं