Breaking News

दुनिया की इस जगह पर चलता है सिर्फ सापों का राज, यहां जाने वाले इंसान को मिलती है सिर्फ मौत


इलाहा दा क्यूइमादा इस आइलैंड को नाग आइलैंड और नागों का घर’ कहा जाता है। यह आइलैंड ब्राजील में है और यहां इंसानों के जाने पर पाबंदी लगी हुई है। आपको जान कर हैरानी होगी कि नागों के इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर बैन लगाने के पीछे की वजह यहां पर सांपों का होना है। इस नागलोक पर दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप पाए जाते हैं। यही नहीं, इस आइलैंड पर दुनिया में सबसे अधिक सांपों की संख्या भी मौजूद है। इस आइलैंड पर जाने वाला कभी जिंदा वापस नहीं लौटता है।ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। इस आइलैंड पर पाए जाने वाले कई सांप इतने जहरीले हैं कि उनके डसते ही इंसान की मौत हो जाती है। इनके जहर का प्रभाव इतना खतरनाक होता है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है। आप यह जान कर चौंक जाएंगे कि इस द्वीप पर सांपों की बढ़ती संख्या का तब पता चला, जब एक कर्मचारी के घर की खिड़की का कांच एक दिन अचानक टूट गया और हजारों की संख्या में सांप घर में घुस गए। इससे कर्मचारी का पूरा परिवार डर गया। कर्मचारी परिवार सहित वहां से तट पर बंधी नाव की तरफ भागने लगा ताकि उसमें बैठकर भागा जा सके, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अगली सुबह पूरा परिवार आइलैंड पर दिखाई नहीं दिया।इसके बाद जब नेवी का एक जहाज उन्हें जरूरी सामान देने पहुंचा तो वहां उनकी काली पड़ी लाशें देखकर सभी हैरान रह गए। इस घटना के बाद इस आइलैंड पर सांपों की इस बस्ती का दुनिया के सामने राज खुलकर आया। उसके बाद इस गेस्ट हाउस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। यहां इंसानों का जाना भी बैन कर दिया। शायद दुनिया का यह अकेला स्‍थान है, जहां पर इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। यहां जाने की परमिशन सिर्फ कुछ वैज्ञानिकों को ही मिली है, जो हर साल सांपों के अध्ययन के लिए जाते हैं। कहते हैं कि इस आइलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। उसकी देखभाल के लिए नियुक्‍त एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहां रहता था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mg9wRF

कोई टिप्पणी नहीं