Breaking News

सावधानः अब दिल्ली में भी पहुंच गया बर्ड फ्लू


दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों पार्कों में मृत पाए गए कौवौं और बत्तखों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने मरे हुए कौवौं और बत्तखों को जांच के लिये जालंधर की प्रयोगशाला में भेजा था। विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार मरे हुए कौवों और बतखों के आठ नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है है। विभाग के मुताबिक संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को नौ जनवरी को ही 10 दिन के लिये बंद कर दिया था और जीवित पक्षियों के राजधानी में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।इस बीच डीडीए ने द्वारका में दो बंद पार्कों को खोल दिया है। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया था कि हमें निर्देश मिले हैं, क्योंकि अभी तक मौतों की वजह साफ नहीं है। इसलिए बेवजह पब्लिक को परेशान नहीं किया जा सकता। इसलिए द्वारका सेक्टर-9 और सेक्टर-5 के पार्क रविवार को खोल दिए गए। जबकि यह शनिवार को बंद थे। सेक्टर-9 में दो और सेक्टर-5 में भी कुछ कौवे मरे पाए गए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sbCwub

कोई टिप्पणी नहीं