Breaking News

बस 160 रुपए के बदले LIC आपको दे रही है इतनी लाख रुपए, हो जाएंगे मालामाल


अगर आप थोड़ा बहुत निवेश करना चाहते हैं और एलआईसी की किसी पॉलिसी के तलाश में हैं तो न्यू मनीबैक पॉलिसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। एलआईसी की न्यू मनी बैक पॉलिसी एक तरह की नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो कि गारंटीड रिटर्न और बोनस देती है। इस प्लान की खासियत ये है कि इसमें बीमा कराने वाले को हर साल 5 साल में मनी बैक, मैच्योरिटी में बेहतर रिटर्न, साथ ही टैक्स इंश्योरेंस बेनिफिट भी मिलता है।यह पॉलिसी पूरी तरह से टैक्स फ्री पॉलिसी है। इसके साथ ही इसके ब्याज, प्रीमियम पेमेंट और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस प्लान में अगर आप 25 साल तक हर दिन 160 रुपये निवेश करते हैं तो 25 साल बाद आपको 23 लाख रुपये तक मिलेंगे। LIC के मुताबिक, इस प्लान को 13 साल से लेकर 50 साल तक का कोई व्यक्ति ले सकता है। इस प्लान में हर पाचवें साल यानी 5वें साल, 10वें साल, 15वें साल, 20वें साल पर 15-20 फीसदी मनी बैक मिलेगा, लेकिन यह तभी होगा जब प्रीमियम का कम से कम 10 फीसदी जमा हो जाएगा। इसके साथ मैच्योरिटी पर निवेशकों को बेनस दिया जाएगा। कुल 10 लाख रुपये के इस प्लान में एक्सिडेंटल डेथ का लाभ भी मिलेगा। मैच्योरिटी होने पर निवेशकों को बोनस भी दिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a05Tay

कोई टिप्पणी नहीं