Breaking News

कोरोना से जंग में पायलट ने किया कमाल, आसमान में बनाई ऐसी चीज, देखने वाले हुए हैरान


दक्षिणी जर्मनी में सैमी क्रेमर नामक पायलट ने कोविड-19 वैक्सीन के आगमन का जश्न मनाने के लिए आसमान में सीरिंज का आकार बनाया। क्रेमर ने हल्के विमान डायमंड डीए 20 कटाना से हवा में पांच हजार फीट की ऊंचाई पर 70 किलोमीटर लंबी सीरिंज बनाई। क्रेमर ने दक्षिणी जर्मनी में लेक कॉन्स्टेंस एयरपोर्ट से उड़ान के बाद जीपीएस की मदद से 200 किलोमीटर के इलाके में सीरिंज की 70 किलोमीटर लंबी आकृति बनाई। क्रेमर ने कहा कि उनका मकसद कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना था। अभी भी अपेक्षाकृत बहुत से लोग टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं। मेरी इस उड़ान से इस विषय पर सोचने, चीजों को आगे बढ़ाने के लिए वे लोग भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि यह खुशी का पल था क्योंकि विमानन उद्योग को महामारी से बहुत नुकसान पहुंचा है।गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे यूरोपीय यूनियन के देशों ने रविवार से वैक्सीनेशन की शुरुआत की है। यूरोप के देशों में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत सबसे पहले मेडिकल कर्मियों, नर्सिंग होम के कर्मचारियों और नेताओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके लगाये जा रहे हैं। यूरोपीय संघ के 27 देशों में अबतक कोरोना वायरस के कम से कम 1.6 करोड़ मामले सामने आए हैं और साढ़े तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KVfcj8

कोई टिप्पणी नहीं