असम के कोकराझार में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत, 20 घायल

पुलिस ने कहा कि असम के कोकराझार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक ट्रक से खचाखच भरी यात्री बस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।यह दुर्घटना बोगरीबाड़ी थाना अंतर्गत चतागुड़ी में उस समय हुई जब सप्तग्राम से धुपगुड़ी जा रही यात्री बस गुवाहाटी जा रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कोकराझार उपायुक्त को उनके इलाज के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KZfaGW
कोई टिप्पणी नहीं