Breaking News

हल्की ठंड के साथ आज इन स्थानों पर होगी भारी बारिश, रहें सावधान


केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग अलग स्थानों में कडक़ती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली कहीं कहीं शीत लहर चलने के आसार हैं। रात का तापमान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम के कई स्थानों पर पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में अलग-थलग स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर तथा रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम के कई स्थानों पर, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। जम्मू - कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी तूफान का असर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश और केरल के कुछ स्थानों के साथ असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JDrgoJ

कोई टिप्पणी नहीं