कोरोना से भारत के इस राज्य का हुआ सबसे बुरा हाल, तुरंत लॉकडाउन करने की मांग

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के करीब 48 हजार नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों की संख्या 86.84 लाख हो गयी, जबकि 550 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख से ज्यादा हो गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 47,905 नये मामले सामने आये, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले की संख्या करीब 86.84 लाख हो गयी। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख के पार पहुंच गया। इस दौरान 52,718 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 80.66 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण सक्रिय मामले 5,363 घटकर 4,89,294 पर आ गए। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 92.89, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 5.63 फीसदी रह गयी है। दिल्ली और केरल में संक्रमण के मामले चिंता के विषय बने हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण के मामलों का कल नया रिकॉर्ड बना और 8,593 तथा केरल में 7,007 मामले सामने आये। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही, जिससे सक्रिय मामले 4,382 घटकर 89,018 रह गये। वहीं 125 मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 45,560 हो गया है। राज्य में अब तक 15.97 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। उधर, राजधानी में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन रिकार्ड तोड़ नये मामले और वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या में इजाफे से ङ्क्षचतित दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय मकान ने मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल से तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार देर रात कोरोना वायरस के आंकड़ों में 24 घंटे में आए 8593 नए मरीज और 85 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 16 जून को कोरोना से 93 मरीजों की मौत हुई थी और 11 जून को मृतकों की संख्या सर्वाधिक थी। माकन ने रिकार्ड मामलों पर चिंता जताई और कहा, अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में तुरंत लॉकडाउन लगाओ। दिल्ली में कोरोना वायरस का रिकॉर्ड टूट गया है, पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,593 नये मामले सामने आए हैं बेहतर होगा कि हम दिवाली न मनाएं जहां हजारों (या लाख से ज्यादा) लोगों के लिए यह अंतिम दिवाली न साबित हो। कृपया यह एक आपात स्थिति है।’’ दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,59,975 हो गया है और वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,228 हो गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kq5uBn
कोई टिप्पणी नहीं