Breaking News

त्यौहारी सीजन में मिल रही है बड़ी राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


पेट्रोल और डीजल की कीमतें गुरुवार को लगातार 41वें दिन भी स्थिर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में मजबूती नजर आई। कोरोना वैक्सीन के जल्द आने की आशा और अमेरिका में भंडारण घटने से कच्चे तेल को समर्थन मिल रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 51 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Is4pvx

कोई टिप्पणी नहीं