Breaking News

दुनियाभर के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को मारने की साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा


एक ओर पूरा विश्व कोरोना की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर आतंकी अब इसी को हथियार बनाने की फिराक में हैं। अब ये वायरस दुनियाभर के राष्‍ट्राध्‍यक्षों और नेताओं के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इन नेताओं के खिलाफ उनके दुश्मन कोरोना वायरस का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर रहे हैं।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कई देशों के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और ग्‍लोबल लीडर्स को कोरोना वायरस से संक्रमित पत्र भेजे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने चेतावनी दी है कि दुनिया के शीर्ष नेताओं और दिग्गज लोगों को कोरोना संक्रमित करने की साजिश रची जा रही है। इंटरपोल ने दुनियाभर की एजेंसियों को आगाह किया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने ऐसे किसी नेता के नाम का जिक्र नहीं किया है। इतना ही नहीं सूचना के अनुसार पुलिस अधिकारियों, डॉक्‍टर्स और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों पर जानकर थूका जा रहा है, जिससे वो कोरोना से संक्रमित हो जाएं। अब इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इंटरपोल ने 194 देशों को खासा सर्तक रहने की चेतावनी दी है। दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि फर्श पर थूककर या किसी के मुंह या वस्तु पर खांसकर संक्रमण फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fmaGFi

कोई टिप्पणी नहीं