Breaking News

लव जिहाद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से की ऐसी बड़ी मांग


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बिहार में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून लागू करने की वकालत की। सिंह ने कहा, यह एक बड़ी पहल होगी, यदि बिहार सरकार लव जिहाद के खिलाफ एक कानून लेकर आती है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसा करने की अपील करता हूं।उन्होंने कहा कि लव जिहाद का सांप्रदायिकता से कोई लेना-देना नहीं है। यदि बिहार में एक कानून लागू किया जाएगा तो यह सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में मदद करेगा। सिंह ने कहा, लव जिहाद न केवल हिंदू समुदाय को प्रभावित कर रहा है, बल्कि हमारे देश में अल्पसंख्यक समुदायों को भी प्रभावित कर रहा है। केरल में, ईसाई बड़ी संख्या में हैं और वे भी चिंतित हैं और इस पर चिंता भी जता चुके हैं। सिरो-मालाबार चर्च के एक बयान में इस ओर इशारा किया गया है कि ईसाई लड़कियों को भी निशाना बनाया जाता है और उन्हें प्रताडि़त किया जाता है।इससे पहले मध्य प्रदेश के एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस तरह के कानून की वकालत की थी। उन्होंने लव जिहाद को आईएसआईएस और पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की साजिश करार दिया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UNp2Fs

कोई टिप्पणी नहीं