Breaking News

फ्रांस-ब्रिटेन में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पेट्रोल और डीजल पर मिली राहत, जानिए कैसे


फ्रांस और ब्रिटेन समेत कुछ और यूरोपीय देशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर के जोर पकड़ने से तेल की मांग कमजोर पड़ने की आशंका के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को लगातार 33 वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 43 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है। अमेरिका में तेल भंडारण बढऩे और मांग को लेकर चिंता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से मांग को लेकर भी चिंता सता रही है। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3esPjll

कोई टिप्पणी नहीं