खुशखबरीः एसबीआई में 8500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इतना मिलेगा वेतन

भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। अप्रेंटिस के कुल 8500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।शैक्षणिक योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो।आयु सीमाउम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 अक्टूबर 2020 से की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की ऑनलाइन लिखित परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित होगी, जिसमें जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीनजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड विषयों से कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी और कुल निर्धारित अंक 100 हैं। लिखित परीक्षा में 0.25 निगेटिव मार्किंग भी है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।तीन वर्ष होगी अवधिचयनित उम्मीदवारों को सम्बन्धित राज्य एवं जिले के ब्रांचों में तैनाती की जाएगी। अप्रेंटिस की अवधि 3 वर्ष होगी। अप्रेंटिस के दौरान प्रशिक्षुओं को पहले वर्ष के दौरान 15000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में 16500 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष में 19000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ULJBlK
कोई टिप्पणी नहीं