18 साल की लड़की ने दो घंटे तक चलाया इस राज्य के मुख्यमंत्री का ट्वीटर अकाउंट, जानिए क्यों

बच्चों के सशक्तीकरण और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक 18 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार को विश्व बाल दिवस के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से दो घंटे के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का आधिकारिक ट्विटर अकांउट चलाया। डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप प्रांत की वंदना उरंग ने आज सुबह करीब नौ बजे से दो घंटे के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर को संचालित किया। वंदना ने मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट से अपने अब तक के जीवन के बारे में रोचक तथ्य साझा किए और साथ ही वंदना ने कोरोना काल के बाद शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलावों को लेकर भी अपने विचार रखे। वंदना ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं समझती हूं कि बच्चों के जीवन में स्कूलों में उन्हें मिलने वाले माहौल का काफी अधिक महत्व होता है। स्कूलों में उन्हें बेहतर माहौल और पढ़ाने के बेहतर तरीकों के जरिये अच्छी और बुरी आदतों के बारे में भी बताया जाता है। इससे उन्हें पढऩे और अपनी शिक्षा पूरी करने की प्रेरणा मिलती है। वंदना ने कहा कि जबकि राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं तो कोई भी बच्चा इससे दायरे से बाहर नहीं जाना चाहिए। असम के शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गयी एक पहल को लेकर भी वंदना ने अपने विचार साझा किए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/331OvPY
कोई टिप्पणी नहीं