Breaking News

त्रिपुरा में कोविड-19 के 21 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 32,695 हुई


त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कम से कम 21 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,695 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 367 बनी हुई है। इनमें से 185 लोगों की मौत पश्चिमी त्रिपुरा जिले में हुई है और अगरतला इसी का हिस्सा है। त्रिपुरा में अभी 598 लोगों का उपचार चल रहा है और बीमारी से अब तक 31,707 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक करीब 6.32 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 14.66 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियङ्क्षरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,31, 89,103 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,66,762 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.35 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,67,987 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 31,118 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 94.62 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 88.89 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 482 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 1,37,621 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.35 लाख है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ls7I3H

कोई टिप्पणी नहीं