इस राज्य के विधायकों पर कोरोना का कहर, एक झटके में इतने नेता हुए संक्रमित

मेघालय के दो और विधायकों की कोरोन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने बताया कि नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक एवं सरकार के मुख्य सचेतक माक्र्युइस एन मारक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के सदस्यों, निजी सुरक्षा अधिकारियों और ड्राइवर तथा कुछ कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। निर्दलीय विधायक सैमुअल संगमा के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई हैं। वह उपचार के लिए सुपर केयर अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले ऊर्जा मंत्री जेम्स संगना और एनपीपी विधायक एसजी इस्तामुर मोमिन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। वहीं दूसरी तरफ देश में दो दिन तक कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से अधिक रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें कमी नजर आयी और इस दौरान जहां 85,376 लोग कोरोनामुक्त हुए, वहीं 86,821 नये मामले सामने आये, जिससे सक्रिय मामलों में 264 की वृद्धि हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,12,585 पर पहुंच गयी है।इसी अवधि में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या अब 52,73,202 हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 264 बढकऱ 9,40,705 हो गयी है। इससे पहले दो दिन तक लगातार स्वस्थ होने वालों की संख्या बढऩे से सक्रिय मामलों में कमी आयी थी। सक्रिय मामलों में मंगलवार को 15,064 और बुधवार को 7,135 की कमी दर्ज की गयी थी। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,181 मरीजों की मौत हुयी, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 98,678 पर पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामले 16.67 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.56 फीसदी रह गये हैं जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 83.53 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1,327 कम होकर 2,59,462 रह गये हैं जबकि 481 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,662 हो गयी है। इस दौरान 19,163 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढकऱ 10,88,322 हो गयी। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 121 की कमी हुई है और राज्य में अब 1,07,635 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,864 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,85,268 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 990 कम होने से सक्रिय मामले 58,445 रह गये। राज्य में अब तक 5,828 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,29,211 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nfAOWj
कोई टिप्पणी नहीं