Breaking News

तो क्या कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में वैज्ञानिकों से हुई है बड़ी भूल, रिसर्च में आई चौंकाने वाली जानकारी


दुनिया भर में कोरोना वायरस कोविड-19 वैक्सीन को विकसित करने के लिए परीक्षणों का दौर जारी है और अधिकतर परीक्षणों में 65 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को शामिल नहीं किया जाता है, जिस पर मेडिकल विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के परीक्षण में 65 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को शामिल नहीं किया जाता है, जो चिंता की बात है। उनके मुताबिक अगर वैक्सीन परीक्षण में बुजुर्गों को शामिल ही नहीं किया जायेगा तो यह पता कैसे चलेगा कि विकसित की गयी उन पर कितनी कारगर है। ऐसी स्थिति में अगर कोई कोरोना वैक्सीन तैयार होती है तो उसका बुजुर्गों पर प्रभाव सीमित ही रहेगा और कईं स्थितियों में वैक्सीन उन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। शोध पत्रिका अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक अधिकतर कोरोना वैक्सीन के परीक्षणों में बुजुर्गों को शामिल नहीं किये जाने से कोरोना का प्रभावी उपचार मुश्किल हो जायेगा। शोध रिपोर्ट के अनुसार, यह एक तथ्य है कि कोरोना वायरस की चपेट में आकर सबसे अधिक बुजुर्गों ने अपनी जान गंवायी है। वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखें तो दुनिया की नौ प्रतिशत आबादी 65 साल या उससे अधिक आयु की है। कोरोना संक्रमित होने वाले कुल व्यक्तियों में 30 से 40 प्रतिशत व्यक्तियों की उम्र 65 साल या उससे अधिक है और कोरोना के कारण होने वाली मौत में 80 प्रतिशत मौतें इस आयु वर्ग में हुई हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से संबद्ध हिडा एंड आर्थर मार्कस इंस्टीट्यूट फोर एंजिंग रिसर्च में एजिंग ब्रेन सेंटर की निदेशक शैरन के इने की अगुवाई में किये गये इस शोध के अनुसार, एक अक्टूबर 2019 से एक जून 2020 के बीच पंजीकृत किये गये क्लीनिकल परीक्षणों में बुजुर्गों को शामिल नहीं किया गया। शोध के मुताबिक कोविड-19 के 50 प्रतिशत क्लीनिकल परीक्षण और कोरोना वैक्सीन के सभी परीक्षणों में बुजुर्गों को शामिल नहीं किये जाने की पूरी संभावना है। बुजुर्गों को परीक्षणों में शामिल नहीं करने से उनका प्रभावी उपचार असंभव हो जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ मेडिकल परीक्षणों में बुजुर्गों का शामिल नहीं किया जाना तर्कसंगत लगता है लेकिन हर परीक्षण में उन्हें शामिल न करना न्यायपूर्ण नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30F4AtV

कोई टिप्पणी नहीं