Breaking News

कोरोना पॉजिटिव ट्रंप मीडिया के सामने फिर की ऐसी हरकत


कोरोना संक्रमित अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिन तक वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर अस्पताल में इलाज लेने के बाद व्हाइट हाउस लौट आए हैं। हालांकि, वो अभी कोरोना वायरस से ठीक नहीं हुए हैं और अभी भी कोरोना पीड़ित हैं। व्हाइट पहुंचते ही ट्रंप ने सबसे पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपना मास्क उतारा और एक बार फिर कहा कि इस वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि ट्रंप ने कोरोना वायरस फैलने के बावजूद मास्क पहनने को गैर जरूरी बताया। इतना ही नहीं वे स्वयं भी सार्वजनिक रैलियों और समारोह में बिना मास्क के ही नजर आते थे। ट्रंप के इस रवैए को ही अमरीका में कोविड के मामले अधिक फैलने का जिम्मेदार बताया जा रहा है।गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों में ही कोरोना की चपेट में आए थे, जिसके बाद बुखार बढ़ने के कारण उन्हें मेडिकल सेंटर ले जाया गया था। सोमवार को वॉल्टर रीड के डॉक्टर्स ने अपने बयान में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं लेकिन वो अस्पताल से डिस्चार्ज होने की हालत में हैं। ऐसे में कुछ दिन उन्हें व्हाइट हाउस में आइसोलेशन में रहना होगा।वहीं ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो पूरी तरह फिट हैं और 20 साल पहले से भी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, मैं अब इसके बारे में काफी कुछ जान चुका हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ठीक होकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से प्रचार अभियान शुरू करेंगे। अमरीका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। उससे पहले डोनाल्ड ट्रंप को दो डिबेट्स का भी सामना करना है। ऐसे में उनका कोरोना की चपेट में आना, उनके कैंपेन के लिए बड़ा झटका माना गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34xzpS6

कोई टिप्पणी नहीं