आखिरकार सुशांत सिंह की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई, सबसे चौंकाने वाला हुआ खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। सुशांत सुसाइड मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को खारिज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है।एम्स मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट कूपर अस्पताल द्वारा निकाले गए निष्कर्षों के साथ साझा की थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीबीआई इस मामले की जांच सुसाइड एंगल को ध्यान में रखते हुए करेगा। सीबीआई अब आत्महत्या के कारणों की जांच करेगा।गौरतलब है कि मामले में सीबीआई अभी तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक यदि अभी भी कोई ऐसा पहलू सामने आता है जिसमें हत्या का एंगल नजर आता है तो इसमें आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी जाएगी जो इरादतन हत्या के लिए लगाई जाती है। हालांकि पिछले 57 दिनों की तफ्तीश में इस तरह का कोई भी तथ्य नजर नहीं आया है जो ये इशारा करता हो कि एक्टर की हत्या हुई थी। गौरतलब है कि सुशांत बॉडी 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में कथित तौर पर पंखे से लटकती पाई गई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n7hDh4
कोई टिप्पणी नहीं