Breaking News

अब करण जौहर और शाहिद कपूर के उड़ेंगे होश, एक वीडियो से आए नारकोटिक्स के निशाने पर


बॉलीवुड डायरेक्टर-एक्टर करण जौहर की पार्टी का वीडियो फिर सुर्खियों में है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो वीडियो की फिर से जांच कर सकता है। जब से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच शुरू की है, कई नए खुलासे हो रहे हैं। इन सभी के बीच 2019 की करण जौहर की पार्टी का वायरल वीडियो फिर सुर्खियों में आ गया है।जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एजेंसी वीडियो की फिर से जांच कर सकती है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करण की पार्टी में मौजूद हस्तियों को बुलाकर उनसे पूछताछ कर सकती है।जानकारी के मुताबिक 2019 की इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर जैसे लोग शामिल थे। हालांकि रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस वायरल वीडियो मामले में समन जारी करने के लिए कोई तय समय सीमा नहीं दी गई है। गौरतलब है कि करण जौहर ने अब तक यह कहा है कि उन्होंने किसी भी ड्रग पार्टी की मेजबानी नहीं की है और उनकी पार्टी में कभी भी किसी भी तरह की ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया है। करण जौहर की टीम ने भी ऐसी किसी भी पार्टी करने से इनकार किया है। उधर, शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में कहा कि मुझे पता नहीं, इस वीडियो की फिर से जांच करने की आवश्यकता क्यों है। एक फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो प्रामाणिक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jsCWY6

कोई टिप्पणी नहीं