Breaking News

दशहरे पर आम जनता को मिला बड़ा तोहफा, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


वैश्विक महामारी कोविड-19 का अमेरिका और कई अन्य संपन्न देशों में प्रकोप फिर बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में नरमी से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में रविवार को लगातार 23 वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। विश्व भर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इस कारण से कच्चे तेल की मांग काफी घट गई है और कच्चे तेल का दाम एक बार फिर से 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 33 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी देखने को मिली। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Fkxkh

कोई टिप्पणी नहीं