Breaking News

राजनाथ सिंह ने सिक्किम में शस्त्र पूजन कर चीन को दी चेतावनी, कह दी ऐसी बड़ी बात


केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में भारतीय सेना के साथ दशहरा मना रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दार्जिलिंग के सुकना सुकमा वॉर मेमोरियल पर पहुंचे और वहां शस्त्र पूजा की। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा, भारत-चीन की सीमा पर जो तनाव चल रहा है, भारत ये चाहता है कि तनाव खत्म हो। शांति स्थापित हो है, लेकिन कभी-कभी नापाक हरकत होती रहती है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारे सेना के जवान किसी भी सूरत में अपने भारत की एक इंच भी जमीन किसी दूसरे के हाथों में जाने नहीं देंगे।गौरतलब है कि चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में पिछले पांच महीने से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच दार्जीलिंग और सिक्किम के दो दिन के दौरे पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी सेक्टर में स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की है। रक्षा मंत्री पूर्वी सेक्टर में 33 वीं कोर के मुख्यालय सुकना पहुंचे थे। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने कहा , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी सेक्टर में सुकना स्थित 33वीं कोर के मुख्यालय में स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। सिंह पूर्वी सेक्टर में अग्रिम मोर्चों का दौरा करेंगे और जवानों के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री इस बार जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। वह सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किये गये ढांचागत प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब पिछले पांच महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है और कई जगहों पर दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37GjLau

कोई टिप्पणी नहीं