Breaking News

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उड़ाया था मास्क का मजाक, अब कोरोना ने दिया है तगड़ा झटका, जानिए कैसे


दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमरीका में अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने आज सुबह खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन का मास्क पहनने पर मजाक उड़ाया था।ट्रंप ने ट्वीट किया टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारेंटीन कर दिया गया है। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी कोरोना की चपेट में आई थीं। इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है। अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारेंटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जिस तरह के कोरोना वायरस को हैंडल किया, उसकी अमरीका में काफी आलोचना की जा रही है। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहनना पसंद किया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कुछ जगहों पर मास्क पहनना शुरू किया था। बता दें बीते दिन ही डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार बताया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jo97bn

कोई टिप्पणी नहीं