Breaking News

अमरीका ने भारत के इस राज्य को लेकर कही ऐसी बात, उड़ेंगे चीन के होश


अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने वाले चीन को अमरीका से झटका मिला है। अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर अमरीका ने भारत को समर्थन दिया है। अमरीका के गृह विभाग के अनुसार छह दशक से अमरीका अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा मान रहा है। उसके मुताबिक हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह की घुसपैठ, चाहे सैन्य हो या नागरिक, उसके जरिए क्षेत्रीय दावों को लेकर एकपक्षीय कोशिश का विरोध करते हैं। हम भारत और चीन को द्विपक्षीय रास्ते के जरिए विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही दोनों देशों से सैन्यबल इस्तेमाल न करने की अपील करते हैं।पिछले महीने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ ल‍िज‍िन से जब अरुणाचल से गायब 5 युवकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भारतीयों के बारे में जानकारी देने की बजाय अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्‍सा बता द‍िया था। ल‍िज‍िन ने कहा, चीन ने कभी अरुणाचल प्रदेश को मान्‍यता नहीं दी है जो चीन का दक्षिणी तिब्‍बत इलाका है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30oKnIE

कोई टिप्पणी नहीं