ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, त्योहारी सीजन में सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, जानिए कैसे

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए राहतभरी खबर। अधिक से अधिक यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने और त्योहार में घर आने-जाने के लिए रेल प्रशासन 15 अक्तूबर से पांच सुपरफास्ट ट्रेन चलाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 15 अक्तूबर से जिन गाड़ियों को चलाने का प्रस्ताव है, उनमें जम्मूतवी, मुम्बई के लिए दादर, त्रिवेंद्रम के लिए राप्तीसागर, दुर्ग के लिए छपरा-दुर्ग सारनाथ और ओखा के लिए ओखा एक्सप्रेस शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों पर सभी रेलवे की सहमति मिल गई है। बस अंतिम रूप से टाइम टेबल जारी होना है। ये गाड़ियां छठ के बाद तक यानी 30 नवम्बर तक चलेंगी। अगले सप्ताह से ट्रेनों की बुकिंग भी शुरू हो जाने की उम्मीद है। दशहरा के समय जम्मूतवी एक्सप्रेस के चलने से माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। लॉकडाउन के बाद से यहां के लिए कोई ट्रेन नहीं चल रही थी। वहीं साउथ के लिए राप्तीसागर चल जाने से वहां से आने वाले यात्रियों को आसानी होगी।बताया जा रहा है कि दिल्ली व मुम्बई शहरों के लिए लगभग सभी गाड़ियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली की बात करें तो गोरखधाम, हमसफर, वैशाली, सम्पर्क क्रांति, सप्तक्रांति, सत्याग्रह एक्सप्रेस चल रही हैं तो मुम्बई के लिए कुशीनगर, एलटीटी, गोदान, पनवेल, अवध चल रही है। एकमात्र बची ट्रेन दादर 15 अक्टूबर से चलेगी। रेलवे के हवाले से बताया जा रहा है कि कोलकाता तक ट्रेन चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस के लिए प्रस्ताव बनाया था, लेकिन कोलकाता राज्य सरकार से क्लीयरेंस न मिल पाने के कारण अभी तक उस ट्रेन पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lizKix
कोई टिप्पणी नहीं