Breaking News

त्योहारी सीजन में आम जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, ऐसी तैयारी कर रही है मोदी सरकार


आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर। भारतीय रेलवे आने वाले दिनों में दो सौ अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगी। 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच ये ट्रेनें चलाई चलाई जा सकती हैं। जानकारी के अनुसार अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी सीजन में यात्रियों की संभावित संख्या में बढ़ोतरी देखते हुए भारतीय रेलवे लगभग 200 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगी।जिन ट्रेनों की क्लोन ट्रेन चल रही है उनकी और ज्यादा क्लोन ट्रेन चलाई जा सकती हैं। इस बीच रेलवे ने सितंबर में किसी भी साल के मुकाबले अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन कर 102 मिलियन टन माल लदान का रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे ने इससे 9896.86 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है जो बीते साल के 8716.29 करोड़ के मुकाबले 1180. 57 करोड़ ज्यादा है।आवश्यकता के हिसाब से नई ट्रेनों का संचालनरेल बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ विनोद कुमार यादव ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए रेल बोर्ड एक साथ बहुत सारी ट्रेनों की घोषणा करने के बजाए जरूरत के अनुसार हर रोज दो चार ट्रेनें शुरू कर रहा है। इसको लेकर राज्य सरकारों के साथ भी समन्वय बना हुआ है। इस दौरान भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए भी अभियान चला रही है और स्टेशनों और ट्रेनों में जरूरी जानकारी दी जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास के गांव के लोगों को भी इस बारे में बताया जा रहा है। मध्यप्रदेश के जबलपुर से लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाली एकमात्र ट्रेन चित्रकूट एक्सप्रेस साढ़े छह माह बाद फिर दौड़ेगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन 5 अक्टूबर को लखनऊ से जबलपुर के लिए रवाना होगी। वहीं छह अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित तौर पर जबलपुर से लखनऊ जाएगी। ट्रेन के समय और रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोविड 19 को देखते हुए ट्रेन को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। इस वजह से ट्रेन का नंबर बदला है। गाड़ी संख्या 05205 लखनऊ से शाम साढ़े पांच बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 7.10 पर जबलपुर आएगी। छह अक्टूबर को ट्रेन रात 8.50 पर जबलपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Glv9gD

कोई टिप्पणी नहीं